रांची: मंगलवार देर रात आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. साथ ही लोगो से अपील की है कि उनके संपर्क में आये लोग अपना कोरोना टेस्ट करवा लें.

