Ranchi: रांची रेल मंडल में आज दिनांक 20 अगस्त 2020 को सुबह 07:15 बजे फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत दौड़ का आयोजन किया गया था . दौड़ शुरू होने से पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव ने अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा दिलाई . “मैं प्रतिज्ञा करता/ करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों कि भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूँगा/करुँगी . मैं पुनः प्रतिज्ञा करता /करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा / सुलझाउंगी” .
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक( परिचालन) एम एम पंडित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मण्डल क्रीड़ा अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर तथा मंडल के अन्य शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे .
मंडल के सभी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यस्थल पर सुबह 11:00 बजे सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली .

