BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीन लेने के 2 दिन बाद सफाईकर्मी की मौत

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in Uncategorized
खेत से लौट रहे युवक पर लाठी डंडो से हमला, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

👉 रांची के मेदांता हॉस्पिटल में 1 फरवरी को लगा था कोविशील्ड का टीका, जांच में जुटा हेल्थ विभाग

👉 अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी मौत अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी

रांचीः रांची में टीका लगने के दो दिन बाद एक 45 वर्षीय सफाईकर्मी के मौत का मामला सामने आ रहा है. रांची के मेदांता हॉस्पिटल के इंडोस्कोपी डिपार्टमेंट सफाई का काम करने वले मन्नू पाहन को 1 फरवरी को टीका लगा था. 2 फरवरी की देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ी. तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी मौत अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी. हालांकि ये मौत टीका के कारण हुआ है या किसी अन्य कारण से इसके बारे में फिलहाल अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहा है.

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिका में जांच में जुट गई है.

1 फरवरी को हॉस्पिटल के 151 लोगों को लगा था टीका

मेडिका अस्पताल प्रबंधन के डॉ. मुख्तार ने बताया कि 1 फरवरी को हॉस्पिटल के 151 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगा था. जिस वॉल से मन्नू पाहन को टीका लगा था उससे 10 और लोगों को टीका लगाया गया था, लेकिन किन्हीं को किसी प्रकार की कोई परेशानी अभी तक नहीं हुई है.

टीका लगने के बाद लगातार किए हैं काम

अस्पताल के पीआरओ जावेद ने बताया कि टीका लगने के आधे घंटे के बाद मन्नू पाहन काम पर लौट आए थे. दो दिनों तक काम भी किए थे. अचानक मंगलवार की देर रात जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

रांची शहर से सटे ओरमांझी प्रखंड के कोयिलारी गांव का रहने वाले मन्नू पाहन को पहले से कोई बीमारी थी इसकी सूचना किसी के पास नहीं है.

सबसे ज्यादा रिएक्शन की शिकायत रांची में

हेल्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रांची में मंगलवार तक 48057 हेल्थ वर्कर्स को लग चुका है. इनमें किसी प्रकार मेजर रिएक्शन देखने को नहीं मिला है. थोड़ी देर के लिए बीपी बढ़ना और थोड़ी देर के लिए दर्द की शिकायत मिली है.

स्वास्थय विभाग के आंकड़ों की मानें तो मामूली पेन और बीपी बढ़ने की जितनी भी शिकायतें आई हैं उनमें 75 फीसदी रांची के ही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब पर 10% कोरोना सेस खत्म होगा, सीएम की मंजूरी मिली; आज कैबिनेट की लग सकती है मुहर

Next Post

KGF 2 के रिलीज के दिन कर दें नेशनल हॉलिडे घोषित, फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी

Next Post
KGF 2 के रिलीज के दिन कर दें नेशनल हॉलिडे घोषित, फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी

KGF 2 के रिलीज के दिन कर दें नेशनल हॉलिडे घोषित, फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d