BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली के मद्देनजर मिठाईयों एवं खाद्य सामग्रियों की होगी जांच

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
होली के मद्देनजर मिठाईयों एवं खाद्य सामग्रियों की होगी जांच

होली के मद्देनजर मिठाईयों एवं खाद्य सामग्रियों की होगी जांच

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटी मिठाईयां बेचने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. रांची जिलांतर्गत 3 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक विभिन्न मिष्ठान भंडारों एवं खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा. साथ ही मौके पर मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच हेतु जमा किये जाएंगे.

रांची सदर अनुमण्डल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने कहा कि “पर्व-त्योहार के मौकों पर मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. जिसकी वजह से आपूर्ति की कमी होने की वजह से कई दफा खाद्य पदार्थ विक्रेताओं या मिठाई विक्रेताओं द्वारा मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने की शिकायतें मिलती हैं. इस तरह के मामलों को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली है. जिससे कि धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके एवं आमजनों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके.”

मिश्रा ने कहा कि, “इस दौरान रांची के कांके रोड, हरमू रोड, मेन रोड, बरियातू रोड, धुर्वा, डोरंडा, बिरसा चौक, स्टेशन रोड आदि स्थानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा. इसके अतिरिक्त दूसरे राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि “आमजनों के जानमाल से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों के खिलाफ़ शख्त कार्रवाई होगी”.

रांची के उपायुक्त के निर्देशानुसार ऐसे खाद्य व्यवसायों जो खाद्य पदार्थों का भण्डारण कर त्योहार के दौरान रिटेल दुकानदारों को बिक्री के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाते हैं, उनके यहां से भी सैंपल कलेक्ट कर जांच हेतु लैबोरेट्री भेजी जाएगी.

आपको बता दें कि पूर्व में भी विभिन्न पर्व त्योहार के मौकों पर जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सामग्रियों अथवा मिठाइयों की जांच की जाती रही है. ताकि आमजनों को बेहतर से बेहतर सामग्री उपलब्ध हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित : बन्ना गुप्ता

Next Post
कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित : बन्ना गुप्ता

कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित : बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d