बुंडू: नर्स गीता कुमारी ने नर्सिंग होम के कमरे में पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी. घटना रात की है, जब अपनी-अपनी ड्यूटी करने के बाद सभी नर्स और नर्सिंग होम कर्मी अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. मृतक गीता कुमारी अपने कमरे में अकेली ही रहती थी.
सुबह जब रूम की साफ सफाई करने के लिए अस्पतालकर्मी आयी तो पता चला कि गीता कुमारी पंखे से झूली हुई है और दरवाजा बंद है. आनन फानन में सभी अस्पतालकर्मी दौड़े और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई.
सुबह पुलिस साढ़े सात बजे पहुंची और मामले की जानकारी ली. मृतका गीता कुमारी के शव के नीचे खून के धब्बे भी पड़े हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी इस हादसे से चिंतित हैं कि कैसे ये घटना घटी.
अस्पताल संचालिका के अनुसार, शनिवार को नर्स गीता कुमारी अपने घर खूंटी की अड़की प्रखंड के तीसीपीड़ी जाने की बात कह निकली थी लेकिन वह घर पहुंची थी या नहीं, परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा.
सोमवार को ड्यूटी के लिए बुंडू आयी और काम करने लगी और रात में यह घटना घटी. मामले पर बुंडू पुलिस भी अलग अलग बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रहे हैं. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
मृतका के पैर के नीचे खून के धब्बे भी मिले है. विभिन्न पहलुओं पर जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या के मामले का खुलासा हो पायेगा. साढ़े 8 बजे सुबह तक शव को उतारा नहीं गया था.

