रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अम्फान तूफान पीड़ितों के साथ उनके दुख दर्द में खड़े है. श्री प्रकाश ने आज पश्चिम बंगाल केलिय राहत सामग्री से भरे ट्रक को प्रदेश कार्यालय से रवाना करते उक्त बातें हुए कही. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के तूफान से प्रभावित लोग दोहरा संकट झेल रहे है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट में बढ़-चढ़ कर सेवा की है. उसी प्रकार, तूफ़ान पीड़ितों की सेवा में भी कार्यकर्ताओं ने अपनी भरपूर सहभागिता निभाई है.
श्री प्रकाश ने बताया कि बंगाल के लिए कार्यकर्ताओं ने तीन ट्रक राहत सामग्री जुटाई है, जिसे आज भेजा जा रहा है. राहत सामग्री में 750 क्विंटल चावल, 14600 पैकेट मुढ़ी, दाल 600 किलोग्राम,मिक्सचर 5000 पैकेट बिस्किट 10000 पैकेट और 200 पीस वाटर प्रूफ तिरपाल शामिल है. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा, अजय राय, मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे.

