BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

T-20 Series: भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर किया सीरीज पे कब्जा, 7 रनों से जीता आखिरी मैच 

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
T-20 Series: भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर किया सीरीज पे कब्जा, 7 रनों से जीता आखिरी मैच 

T-20 Series: भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर किया सीरीज पे कब्जा, 7 रनों से जीता आखिरी मैच 

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत ने न्यूजीलैंड को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड का 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 156 रन ही बना पाई और भारत ने मैच जीत लिया. पहली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें भारत ने सीरीज के सभी मैच जीतकर इतिहास रच दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल को LBW आउट किया. मार्टिन गप्टिल दो रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कॉलिन मुनरो भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. कॉलिन मुनरो को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया. टॉम ब्रूस (0) को राहुल ने रनआउट किया. टिम शिफर्ट 50 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिशेल 2 रन बनाकर आउट हुए.

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने से पहले 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 45 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया.

मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे. इस पारी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया. वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं. कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 24 बार अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है. न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुग्गेलैन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA और NRC के समर्थन में एक दिवसीय बंदी का दिखा शहर में व्पयाक असर, दुकाने बंद रहने से सहर में पसरा सन्नाटा

Next Post

सहिया विकास परिषद प्रखंड कमेटी की बैठक

Next Post
सहिया विकास परिषद प्रखंड कमेटी की बैठक

सहिया विकास परिषद प्रखंड कमेटी की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d