BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

T-20 विश्व कप नहीं होने वाला है, इसे कराने में है जान का जोखिम: मैथ्यू हेडन

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
T-20 विश्व कप नहीं होने वाला है, इसे कराने में है जान का जोखिम: मैथ्यू हेडन

T-20 विश्व कप नहीं होने वाला है, इसे कराने में है जान का जोखिम: मैथ्यू हेडन

Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को उम्मीद नहीं है कि आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल हो पाएगा. ऑस्ट्रेलिया में इसी सील अक्टूबर नवंबर में टूर्नामेंट का आयोजन होना है. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इसके आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

हेडन ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “फिलहाल तो लाइव क्रिकेट का होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है. वैसे ऑस्ट्रेलिया में हम सभी इस कोविड19 के प्रभाव में ज्यादातर लोग नहीं आए है. मैं इस बात की कल्पना कर सकता हूं कि आईसीसी ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि इसे देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी सुरक्षा से जुड़े सभी उपाय करेगी अगर टी20 विश्व कप का आयोजन कराया जाता है.”

“ऑस्ट्रेलिया में जौ मौजूदा हालात हैं उसमें लोगों को सीमाओं को बाहर यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जा रही है. यहां लोगों का आना जाना बहुत ही कम हो रहा है इसलिए इस वक्त तो किसी भी तरह के वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन होना मुश्किल है.”

हेडन ने बताया कि इस वक्त लोग क्रिकेट को देखना तो चाहते हैं लेकिन तब जब इसमें खिलाड़ियों और दर्शक दोनों को किसी तरह का कोई मेडिकल रिस्क ना हो. उनका मानना है कि खेल जरूरी है लेकिन सबसे पहले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए. भारत के साथ साथ तमाम टीमों को ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के लिए बुलाना और उनकी इस महामारी में स्वास्थ की देखभाल करना मुश्किल काम होने वाला है.

उन्होंने कहा, “आप लाइव स्पोर्ट्स देखना चाहते हैं लेकिन तब जबकि सबकुछ सामान्य हो जाए. यह काफी अच्छे संकेत होंगे अगर दुनिया आगे बढ़ती है, अगर वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो पाता है. इसलिए हाथ जुड़े हुए हैं कि यह हो जाए लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि ऐसा होने वहीं वाला अगर खिलाड़ियों और दर्शकों को लेकर किसी भी तरह का मेडिकल रिस्क होगा.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब भारत में निजी कंपनियां भी कर पाएंगी सैटेलाइट लॉन्च

Next Post

पंजाब सरकार ने केंद्र को वापस लौटाई फफूंद लगी हुई 45 मीट्रिक टन दाल

Next Post
पंजाब सरकार ने केंद्र को वापस लौटाई फफूंद लगी हुई 45 मीट्रिक टन दाल

पंजाब सरकार ने केंद्र को वापस लौटाई फफूंद लगी हुई 45 मीट्रिक टन दाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d