मुंबई:- तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से चर्चा में है. यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है. स्पोर्टस पर आधारित इस फिल्म में तापसी मिताली के रोल में दिखेंगी. फिल्म के लिए तापसी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसकी एक तस्वीर तापसी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.
इस तस्वीर में तापसी हाथ में बल्ला थामे शॉट लगाने के लिए तैयार दिख रही हैं. तस्वीर में उनके साथ उनकी क्रिकेट कोच नूशीन अल खदीर भी नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए तापसी ने लिखा-‘और, गेंद और बल्ले के साथ रोमांस शुरू हो चुका है. सफ़र लम्बा है, लेकिन शुरुआत अच्छी हो तो समझिए आधा काम हो गया.
