BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तहसीलदार के घर ACB का छापा, 93.5 लाख नकद, 400 ग्राम सोना बरामद

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

तेलंगाना के एन्टी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगारेड्डी जिले के केशमपेट में तहसीलदार, या मंडल राजस्व अधिकारी (MRO) वी. लावण्या के मामूली दिखने वाले घर से 93.5 लाख रुपये की नकदी और 400 ग्राम सोना बरामद किया है. नकदी तथा सोने की यह बरामदी लावण्या के हैदराबाद के हयातनगर स्थित घर से हुई है.

यह छापा तब मारा गया, जब एक ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) अंतैया को भूमि रिकॉर्ड में सुधार करने की एवज़ में एक किसान से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था.
किसान से कथित रूप से कुल आठ लाख रुपये देने के लिए कहा गया था, जिनमें से पांच लाख रुपये कथित रूप से MRO के लिए थे, और शेष तीन लाख रुपये VRO को मिलने थे. बताया गया है कि जैसे ही VRO को रकम मिल गई, उसने MRO को सूचना दी, और उसके बाद ACB अधिकारियों ने पूछताछ कर MRO को हिरासत में ले लिया. तहसीलदार लावण्या ने आरोपों से इंकार किया, जिसके बाद ACB ने उनके घर पर छापा मारा.

इस बीच, लावण्या का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक किसान लावण्या में पैरों में गिरकर उसकी गुहार सुन लेने के लिए गिड़गिड़ाता नज़र आ रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे किसान का नाम भास्कर बताया गया है, जिससे VRO ने पासबुक सौंपने की एवज़ में कथित रूप से 30,000 रुपये की रिश्वत ली थी. लेकिन जब भास्कर को अपने ऑनलाइन रिकॉर्ड में गलतियां नज़र आईं, और उन्हें ठीक करने के लिए उससे लाखों रुपये की रिश्वत मांगी गई, उसने ACB के पास शिकायत की.

इस मामले में विडम्बना यह है कि ख़बरों के मुताबिक, लावण्या दो साल पहले तेलंगाना सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार का पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं. लावण्या के पति ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत बताए जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लातेहार : उग्रवादियों ने साइडिंग में गोलीबारी कर वाहन फूंके, करोड़ों का नुकसान

Next Post

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी , पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Next Post
जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी , पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी , पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d