BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई करें: कलेक्टर

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई करें: कलेक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जिले के सभी अनुविभागों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करें और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी लें. राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्यवाही करें. यह देखे कि हितग्राहियों को समय पर सही राशन का वितरण किया जा रहा है.

इस सोमवार को आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने समस्त एसडीएम और जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि आधार सीडिंग के कार्य में गति दिखना चाहिए.

सभी ब्लॉक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित कर सही ढंग से काम कराएं और पात्र हितग्राहियों को जोड़ने तथा अपात्र हितग्राहियों को सूची से हटाने की कार्रवाई करें.

उचित मूल्य की दुकानों पर अपात्र लोगों की सूची लगाई गई है. साथ ही पटवारी, जीआरएस के माध्यम से जानकारी लोगों तक पहुंचाएं. जिससे प्राप्त दावे आपत्तियों पर भी समय पर निराकरण कर सूची तैयार की जा सके.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और नियमित राशन वितरण की समीक्षा करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक और खाद्य विभाग के आपूर्ति नियंत्रक को स्पष्ट कहा है कि इस माह का राशन वितरण इस सप्ताह में होना चाहिए. गरीब कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को गेहूं, चावल व दाल वितरित किया जाना है.

साथ ही बैठक में वनाधिकार पट्टे वितरण, न्यायालय के अवमानना प्रकरण, टीएल पत्र, फसल गिरदावरी आदि की समीक्षा भी की गई और सभी अधिकारियों को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी कैबिनेट के एक और मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Next Post

पीएम स्वनिधि योजना, हितग्राहियों की आजीविका चलाने में बनेगी सहायक: CM चौहान

Next Post
पीएम स्वनिधि योजना, हितग्राहियों की आजीविका चलाने में बनेगी सहायक: CM चौहान

पीएम स्वनिधि योजना, हितग्राहियों की आजीविका चलाने में बनेगी सहायक: CM चौहान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d