हजारीबाग (बरकट्ठा): सूबे की सरकार एवं नरेंद्र मोदी के संदेश को पूरे विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाने के लिए बुधवार को विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवास सह भाजपा आवासीय कार्यालय से सैकड़ों कमल दूत जत्था को रवाना किया गया. जहां विधायक जानकी प्रसाद यादव व पत्नी ज़िप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने भाजपा झंडा को लहरा कर कमल दूत जत्था को विधान सभा क्षेत्र के हर पंचायत के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर विधायक ने खुद साइकिल चलाकर कमल दूतों की हौशला अफजाई की. उन्होंने कहा कि कमल दूत बरकट्ठा विधानसभा के हर पंचायत में जाकर जनसंपर्क करते हुए रघुवर सरकार के विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. उन्होंने ये भी कहा की मोदी के संदेश को घर घर पहुंचाना है. अबकी बार भाजपा 65 पार के संकल्प को अवश्य पूरा करेगी. जनता विकास पर अपना मोहर लगाएगी.
उन्होंने कहा कि जितना 15 वर्षो में पूरे बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में कार्य नही हुए मात्र पांच वर्षों में राज्य एवं केंद्र डबल इंजन की सरकार के सहयोग से विकास हो पाया. स्थिर सरकार से विकास की गति तेज़ संभव हो पाई है. उन्होंने कहा काम किया है आगे भी काम करूंगा इसी विश्वास के साथ भाजपा की सरकार 65 पार में बरकट्ठा की कड़ी भी जुड़ेगी.
मौके पर विधानसभा संयोजक सुरेश यादव,बीससुत्री अध्यक्ष बिरेन्द्र मोदी,राजकुमार नायक,गोपाल प्रसाद,मनोहर चौधरी,अशोक कपरदार, विवेक साव,रघुवीर महतो,विरेन्द्र यादव,मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद ,राजेन्द्र साव,सुखदेव यादव,रंजीत मेहता,राजकुमार चौधरी,अरुण चौधरी,धानेश्वर यादव,जागेश्वर प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.

