BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन 

सामाजिक दूरी का ख्याल रख उपायुक्त ने सुनी समस्याएं 

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in समाचार
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन 
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखण्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जनता दरबार में सामाजिक दूरी के मानकों का पूरा ध्यान रखा गया था. जनता दरबार में आए हुए लोगों को एक-एक करके अंदर भेजा जा रहा था वहीं अंदर जाने से पूर्व वहां पर लगे ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन से सभी का हाथ सैनिटाइज किया जा रहा था.

आज के जनता दरबार मे उंटारी रोड प्रखंड के सेमारी गांव से पहुंचे एक युवक ने गांव में रह रहे एक व्यक्ति पर तांत्रिक बनकर लोगों को परेशान करने की शिकायत की. युवक ने कहा की कोरोना संक्रमण काल में भी उस तांत्रिक से मिलने दिन भर में 400 से 500 लोग आते हैं जिससे इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है. इसके अलावा उक्त तांत्रिक के द्वारा महिलाओं को डायन बता कर लोगों से पिटवाया जाता है.

वहीं विश्रामपुर प्रखंड से आए दिव्यांग राजू कुमार विश्वकर्मा को विगत 2 वर्षों से दिव्यांग पेंशन ना मिलने की समस्या थी. उपायुक्त ने उनके आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को भेज जल्द से जल्द समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा छतरपुर प्रखंड के करमा ग्राम से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा गलत तरीके से राशन उठाव कर गबन करने की शिकायत की.

उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया. वहीं वीर कुंवर सिंह कृषक सेवा स्वावलंबी समिति लिमिटेड डुमरहाथा के किसानों ने उपायुक्त से पिपरमिंट ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण हेतु आवेदन दिया.

किसानों ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2019 में हुसैनाबाद प्रखण्ड के  दंगवार पंचायत में उनके द्वारा 30 एकड़ में पिपरमिंट की खेती की गयी थी.

आज के जनता दरबार में उपरोक्त के अलावे कई अन्य विषयों से जुड़ी शिकायतें भी आयी जिनके समाधान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 ग्रिड सबस्टेशन व संचरण परियोजनाओं के उद्घाटन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मिलेगी मजबूती: कांग्रेस

Next Post

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

Next Post
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d