BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता एवं समय सीमा का विशेष ध्‍यान रखें: कलेक्‍टर

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in समाचार
निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता एवं समय सीमा का विशेष ध्‍यान रखें: कलेक्‍टर
Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: जिले में विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित शासकीय निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता एवं समय सीमा का विशेष ध्‍यान रखा जाए. साथ ही निर्माण कार्य जो अधूरे है उन्‍हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए.

इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर अभय वर्मा द्वारा बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए. बैठक में निर्माण कार्यो से संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में कलेक्‍टर वर्मा ने निर्देश दिए कि एमपी सड़क विकास निगम,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्‍ता के साथ अविलंब समय सीमा पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.

उन्‍होंने हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि शासकीय स्‍कूलों में शौचालय निर्माण तथा स्‍कूल भवनों एवं अतिरिक्‍त कक्षों का निर्माण पर विशेष ध्‍यान देकर शीघ्र पूर्ण कराएं. साथ ही स्‍कूलों की बाउण्‍ड्रीवाल का कार्य भी समय पर कराया जाए.

उन्‍होंने कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन को निर्देश दिए कि शासन द्वारा स्‍वीकृत साध्‍यता प्राप्‍त योजनाओं का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें.

साथ ही साध्‍यता हेतु अपलोड की गई योजनाओं के संबंध में वरिष्‍ठ कार्यालयों से संपर्क कर योजनाएं स्‍वीकृत कराये. उन्‍होंने स्‍वीकृत स्‍टाफ डेम तथा तालाबों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तालाबों में मत्‍स्‍य पालन हेतु मछली बीज डलवाकर मत्‍स्‍य समितियों को नियमानुसार दिया जाना सुनिश्चित करें.

बैठक में मुख्‍यमंत्री नल जल योजना, ग्रामीण नल जल योजना,मुख्‍यमंत्री घो‍षणा अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना, हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित पशुपालन के अतिरिक्‍त कक्ष निर्माण, चंदेरी के माता जागेश्‍वरी मंदिर जीर्णोद्वार कार्य की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए.

बैठक में म.प्र.सड़क विकास निगम, हाउसिंग बोर्ड, पीएचई, जलसंसाधन, सर्व शिक्षा अभियान, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी, पीआईयू, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, आरईएस, शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यो की विस्‍तार से समीक्षा की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदतन आरोपी सुरेंद्र को एक लाख का बंध पत्र प्रस्तुत करने का आदेश

Next Post

शासकीय नेहरू महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

Next Post
शासकीय नेहरू महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

शासकीय नेहरू महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d