BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर करें सख्त कार्रवाईः उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर करें सख्त कार्रवाईः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

सभी प्रखण्डों में सीएससी के मदद से उपायुक्त करेंगे ऑनलाइन जनता दरबार का आयोजन

योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारें, ताकि लोगों को इसका सही तरीके से लाभ मिल सकेः उपायुक्त

प्राथमिकता के आधार पर करें समस्याओं का निराकरणः उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 14 व 15 वें वित्त आयोग,पीएम किसान, दीदी बाड़ी योजना से जुड़े कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि योजनाओं का भौतिक निरीक्षण समय-समय पर करते रहें, ताकि तय समय पर कार्यों का पूर्ण किया जा सके.

सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने-अपने प्रखंड कार्यालय में अधिक समय दें और प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण प्रखंड स्तर से ही निष्पादित करें. साथ हीं प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों से बेहतर व्यवहार और प्राथमिकता के आधार पर बुजूर्ग, दिव्यांग व असहाय लोगों की शिकायतों का निष्पादन भी करते रहें.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हम सभी को भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते रहना चाहिये कि हमारा जिला व हमारा राज्य और भी बेहतर व विकाससील बनने की राह में अग्रसर रहे. इस दौरान प्रखंडवार तरीके से चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त निर्देशित किया कि योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन न होना आप सभी के कार्यशैली में कमी को दर्शाता है.

इसके अलावे उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रखंडों का क्रियाकलाप बेहतर नहीं है वो सभी पंचायत स्तर से कार्य में हो रही देरी की समीक्षा करते हुए मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 14 व 15 वें वित्त आयोग, पीएम किसान, दीदी बाड़ी योजना को तय समय पर धरातल पर उतारें. साथ हीं प्रखंड स्तर पर छोटे योजनाओं को भी तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लें.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने उप विकास विकास आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं की माॅनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर कमिटी का गठन करें ताकि योजनाओं के वास्तुस्थिति से जिला स्तर पर सभी को अवगत कराते हुए कार्य में तेजी लाया जा सके. साथ हीं उन्हेांने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान, सुनवाई और निराकरण किया जा सके.

साथ हीं जिले में राजस्व कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि राॅयलिटि, जीएसटी, टैक्स जमा कराने कार्यों को भी तय समय के अनुरूप करते रहें. वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधान व सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वर्तमान में कोरोना सक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है.

इसके अलावे अपने-अपने कार्यालय में कोविड नियमों के अनुपालन के साथ-साथ प्रखंड व पंचायत स्तर पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई व मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरूक व प्रेरित करते रहें.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, डीआरडीए निदेशक, नयनतारा कैरकेटा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी परमेश्वर मुण्डा, सभी प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डीपीएम पंचायती राज एवं परियोजना पदाधिकारी विश्वंभर पटेल के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू ऑडियो वायरल मामला: बढ़ा सियासी तापमान, अंडरग्राउंड हुआ सेवक

Next Post

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद केली बंगला से वार्ड में शिफ्ट

Next Post
लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में किया गया शिफ्ट

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद केली बंगला से वार्ड में शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d