BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओवरलोडिंग करने वालों वाहनों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in समाचार
ओवरलोडिंग करने वालों वाहनों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

किसी भी सूरत में न हो अवैध खनन इसका रखें पूरा ख्याल

देवघर: उपायुक्त-सह-अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टाॅस्क फोर्स से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला टाॅस्क फोर्स के द्वारा सुनियोजित तरीके से खनन, बालू घाट, बंदोबस्ती आदि कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

साथ हीं जिले में अवैध खनन खनन को रोकने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि औचक रूप से सप्ताह में एक बार पूरी टीम व  सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की जाए, ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने दिया अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा टाॅस्क फोर्स के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. ऐसे में आप सभी जब भी छापा मारने जाय तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ जाएं ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष में हमेशा 1-8 का पुलिस बल तैनात रहे ताकि खनन एवं अवैध धुलाई के संबंध में किसी भी समय कार्यवाई की जा सके.

उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से जानकारी दी कि चित्रा कोयलियरी के वाहनों द्वारा माल ढुलाई के दरम्यान तय छमता से अधिक माल की धुलाई की जा रही है जिसके एवज में जिलां परिवहन पदाधिकारी देवघर द्वारा अभीतक कुल लगभग 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उपायुक्त ने उक्त के संबंध में महा-प्रबंधक चित्रा कोयलियरी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एवं जुर्माने की राशि का मिलान करते हूए भुगतान करें. आगे उन्होंने कहा कि चित्रा कोयलियरी में जितने भी वहां का परिचालन व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है सभी वाहनों का पंजीकरण, इन्सुरेंस आदि करवाये अन्यथा जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा जांच में पकड़े गए तो सभी पर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी.

उपायुक्त द्वारा शहर के मुख्य-मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गये सिसिटीवी कैमरों की जानकारी ली एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नगर आयुक्त देवघर के साथ समन्वय करते हुए इनका संचालन सुचारू रूप से कराए.

बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर दिनेश यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बारला, प्रशिक्षु आई.ए.एस. संदीप मीणा, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.                     

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार गठन के बाद रोजगार के एक अवसर सृजन नहीं कर पाई हेमंत सरकार, कई कंपनियों को बंद कर हजारों युवाओं को किया बेरोजगार: रघुवर दास

Next Post

खूनी संघर्ष को लेकर आदिवासी समाज का थाने के सामने 3 घंटे तक प्रर्दशन

Next Post
खूनी संघर्ष को लेकर आदिवासी समाज का थाने के सामने 3 घंटे तक प्रर्दशन

खूनी संघर्ष को लेकर आदिवासी समाज का थाने के सामने 3 घंटे तक प्रर्दशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d