BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओवरलोडिंग करने वालों वाहनों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
खनन विभाग की पत्थर व बालू माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध खनन रोकें संलिप्त लोगों पर कारवाई करें

हजारीबाग: उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिला खनन टॉस्क फोर्स से संबंधित बैठक सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिला टॉस्क फोर्स के द्वारा सुनियोजित तरीके से खनन, बालू घाट, बंदोबस्ती आदि कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. साथ हीं जिले में अवैध कोयला, स्टोन चिप्स व बालूखनन खनन को रोकने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि औचक रूप से सप्ताह में एक बार पूरी टीम व  सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की जाए, ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके. 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके. उपायुक्त ने टॉस्क फ़ोर्स ख़ासकर खनन अधिकारी को जुर्माना वसूली के लिए विशेष सख्ती बरतने का निदेश देते हुए अब तक की कारवाई को नाकाफ़ी बताया. उन्होंने रेलवे कोल लोडिंग साइड  में भी कोयला के जाँच के निदेश दिए.

     इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा टॉस्क फोर्स के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. ऐसे में आप सभी जब भी छापा मारने जाय तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ जाएं ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहे ताकि खनन एवं अवैध  परिवहन के संबंध में किसी भी समय कार्यवाई की जा सके.

 नियमित अभियान चलाकर अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने व संलिप्त लोगों पर जुर्माना लगाने सहित कठोर कानूनी कारवाई करने पर उपायुक्त ने बैठक में विशेष बल दिया.

       बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,प्रशिक्षु आईएएस, बरही व सदर अनुमण्डल अधिकारी,ज़िला खनन अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

बिहार विस चुनाव को लेकर सीमा सील करने पर चर्चा

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर झारखंड-बिहार अन्तर्राजीय सीमाओं पर विधि व्यवस्था को लेकर गया के डीएम ने हज़ारीबाग़ के उपायुक्त से वीसी के माध्यम से की चर्चा.

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड-बिहार अन्तर्राजीय सीमाओं पर विधि व्यवस्था को लेकर गया (बिहार) के डीएम अभिषेक सिंह ने हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की.उन्होने बिहार-झारखंड सीमाओं पर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7 वां रैपिड एंटीजेन टेस्ट का टेस्ट ड्राईव 16 को किया जायेगा आयोजनः उपायुक्त

Next Post

पोषण माह : विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित

Next Post
कुपोषण मुक्त समाज को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

पोषण माह : विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d