BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूल के प्रधानाचार्य से शपथ पत्र लेंगे ,18 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाइक-कार से स्कूल नहीं आते- उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in Uncategorized
शहीद गणेश हांसदा के परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनायें दी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिले के  जिला सभागार जमशेदपुर में उपायुक्त  सूरज कुमार की अध्यक्षता में जिले में यातायात व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया. बैठक में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के पश्चात की गई आवश्यक कार्रवाई, यातायात व्यवस्था सुगम करने को लेकर उठाये गए आवश्यक कदम, लाइसेंस निलंबन एवं जुर्माना, हिट एंड रन, ड्रिंक एंड ड्राइव से हुए दुर्घटना तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग आदि की समीक्षा की गई . 

उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के प्राधानाचार्यों से शपथ पत्र लेना सुनिश्चित करेंगे कि उनके विद्यालय में पढने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाइक-कार से स्कूल नहीं आते. जिन बच्चों के अभिभावक उन्हें स्कूल छोड़ने आते हैं वे हेल्मेट का उपयोग करते हैं तथा पीछे बैठी सवारी भी हेल्मेट का उपयोग करती है. साथ ही स्कूल आने वाले अभिभावक ट्रिपल राइडिंग नहीं करते इसका भी शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया गया. 

वहीं कक्षा 9वीं एवं 10वीं में पढ़ने वाले या 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु के बच्चों के अभिभावकों से शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया गया कि- मैं अपने बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दो पहिया-कार वाहन चलाकर स्कूल नहीं जाने देता. हमें जानकारी है कि ऐसा करना कानूनन जुर्म है तथा कानून के विरूद्ध मेरे बच्चे बाइक-कार चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है. उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उक्त शपथ पत्र सभी स्कूल प्रबंधन के पास जमा होना चाहिए जिसका स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान मांग की जा सकती है तथा संबंधित बच्चों का शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर विद्यालय प्रबंधन के विरूद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.     

उपायुक्त द्वारा रोड एंड सेफ्टी टीम को संबंधित थाना से समन्वय स्थापित करते हुए किसी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित जांच का निर्देश दिया गया कि दुर्घटना का कारण क्या है. उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि सड़क दुर्घटना होने का कारण तथा उसपर संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का अधतन प्रतिवेदन समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे. पूर्व में चिन्हित दुर्घटना के हॉट स्पॉट तथा नए हॉट स्पॉट का चिन्हीकरण, कॉमर्शियल एवं निजी वाहनों से वसूले गए जुर्माना की राशि, लाइसेंस निलंबन, कितनी जगहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग प्वाइंट है आदि का प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त द्वारा नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सड़क किनारे से झाड़ियों को हटाना सुनिश्चित करेंगे ताकि संभावित सड़क दुर्घटना पर रोकथाम लगाया जा सके. वहीं सड़क किनारे के पेड़ पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, पुल पुलिया के इंट्री प्वाइंट एवं पुल मार्ग में रिफ्लेक्टर टेप या पेंट लगाने का निर्देश दिया गया ताकि चालकों को सड़क की स्पष्ट जानकारी मिल सके.       

उपायुक्त द्वारा नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे में जैसे मुसाबनी, जादुगोड़ा, घाटशिला, बहरागोड़ा आदि के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र तथा आवश्यकतानुसार अन्य स्थलों पर भी सड़क किनारे डेडिकेटेड पार्किंग चिन्ह्ति करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जेएनएसी एवं मानगो नगर निगम के क्षेत्र में भी पार्किंग स्थलों का उपयोग एवं सड़क पर पार्किंग नहीं होने देने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकरी को सड़क किनारे या सड़क के आसपास लगने वाले सब्जी मार्केट का प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया.   

उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदादिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक को सख्त निर्देश दिया गया कि सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए विधि सम्मत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालयों में चलाये गए जागरूकता अभियान का अधतन प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को समर्पित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा कभी भी सड़कों का औचक निरीक्षण किया जाएगा ऐसे में संबंधित विभाग के पदाधिकारी बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. जिला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज जिला परिवहन पदाधिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक द्वारा मरीन ड्राइव के पास अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों का जांच करते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई.   

बैठक में अपर उपायुक्त   प्रदीप प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी   दिनेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एनएचएआई, स्टेट हाईवे, जेएनएसी, मानगो नगर निगम, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविकोपार्जन और कृषि पर ज्यादा फोकस – डीसी

Next Post

कोविड-19 सैंपल कलेक्शन के माध्यम से आजीविका उपलब्ध कराने की कोशिश

Next Post
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

कोविड-19 सैंपल कलेक्शन के माध्यम से आजीविका उपलब्ध कराने की कोशिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d