रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण का खतरा नया है. साल भर से ऊपर लोग इस खतरे का सामना कर रहे है.
मधुपुर से वापस रांची लौटने पर सिरमटोली में पत्रकारों से बातचीत में सोरेन ने कहा कि इस संबंध में कोई व्यक्ति या दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी नहीं बता सकते है कि इससे कब निजात मिलेगी.
आज दुनिया में जो सबसे अधिक संपन्न देश है, वे भी इस महामारी से परेशान है. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार भी यह लगातार प्रयास कर रही है कि कैसे स्थिति को काबू में रखा जाए.
उन्होंने बताया कि वे वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे है, किस तरह से पाबंदियां लगाएंगे, इन सब चीजों पर देश और अन्य राज्यों में लिये जा रहे निर्णयों को देखकर चर्चा होगी और निर्णय लिये जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से भी ट्रेनें चलनी शुरू हो गयी है, बड़ी संख्या में संक्रमित लोग आ रहे है, उनसभी का समुचित जांच हो और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए ठोस रणनीति के तहत सरकार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

