BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा का ख्याल रखना हम सभी की प्राथमिकताः उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा का ख्याल रखना हम सभी की प्राथमिकताः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने किया बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण

मास्क, साफ-सफाई व सामाजिक दूरी के अनुपालन को हर हाल में करें लागूः उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा, स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने बाबा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस प्रतिनियुक्ति के साथ मंदिर प्रांगण व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले दिनों में नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्री को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा. ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके. साथ हीं उन्होंने आने वाले पर्व त्योहारों को देखते हुए बाबा मंदिर प्रभारी को निर्देशित किया कि कोविड नियमों के अनुपालन के साथ बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू काॅम्प्लेक्स के हाॅलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, पेयजल की दुरूस्थ व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें.

श्रद्धालुओं को न हो पेयजल व शौचालय से जुड़ी समस्या

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा मंदिर कार्यालय में बैठक कर मंदिर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, मंदिर कर्मियों को निर्देशित किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ आप सभी अपने स्वास्थ्य का भी बेहतर ख्याल रखें. साथ हीं समय-समय पर कोरोना जांच भी करवाते रहें. इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने मंदिर प्रभारी को निर्देशित किया कि क्यू काॅम्प्लैक्स, रूट लाईन, बीएड काॅलेज क्षेत्र में पेयजल व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय में हाथ धोने हेतु साबुन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया.     

इस दौरान उपरोक्त के अलावे  बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश यादव, पंडा व पुरोहित समाज के सदस्य,  एनडीसी परमेश्वर मुंडा, संबंधित दंडाधिकारी, प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक नाजिर समीर चौबे एवं मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास शाखा, रांची की आशुलिपिक प्रभा हेमरोम का असामयिक निधन

Next Post

जानें 2021 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

Next Post
जानें 2021 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

जानें 2021 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d