रांची: चांडिल के घोड़ानेगी से पश्चिम बंगाल के सीमा बॉर्डरआदारडीह तक NH 32 टाटा पुरुलिया बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य में चांडिल के लेगड़ीह , बरूडूंगरी रावताडा ,गांव के रैयतदार को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है. बिना मुआवजा दिए काम शुरू कर दिया गया है. इसी के निमित्त ग्रामीणों द्वारा पत्र लिखकर सांसद संजय सेठ को एक ज्ञापन दिया गया.
सांसद सेठ ने तुरंत पत्र के आलोक में संज्ञान लेते हुए एन एच के अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान अविलंब करने को कहा. सेठ ने अधिकारियों से कहा रैयतदारो से शिकायत मिली है कि वहां के ग्रामीण रैयतदारो को जमीन का भुगतान तय मूल्यों से कम मूल्य में किया जा रहा है ग्रामीणों के विरोध करने पर प्रशासन के द्वारा केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है जो बिल्कुल ही अनुचित है. इस संदर्भ में संज्ञान लेते हुए जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें.
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी

