BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवान का प्रसाद लेने से खत्म होगा कोरोना वायरस का डर: BJP नेता

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
भगवान का प्रसाद लेने से खत्म होगा कोरोना वायरस का डर: BJP नेता

भगवान का प्रसाद लेने से खत्म होगा कोरोना वायरस का डर: BJP नेता

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर चिंताजनक माहौल है. इस बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर आप ईश्वर के आशीर्वाद को ‘प्रसाद’ के रूप में लेते हैं, तो वायरस से डरने की जरूरत नहीं है.

दिलीप घोष ने कहा कि भारत में हजारों लोग हाथों से पानी पीते हैं और ‘प्रसाद’ का भी सेवन करते हैं, लेकिन ‘कुछ भी नहीं होता है’, क्योंकि उन पर भगवान का आशीर्वाद है.

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक पूजा में भाग लेने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोनोवायरस के डर से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. लेकिन, यहां हजारों लोग पूजा का ‘प्रसाद’ खाने के लिए आए हैं. इसमें कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं है, क्योंकि भगवान का आशीर्वाद है.

उन्होंने कहा कि चीन के लोग कोरोना वायरस को नहीं पहचानते क्योंकि वे प्रकृति के दुश्मन हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चीन के लोग कीड़े, मकड़ियों सहित सब कुछ खाते हैं. वे विकास के नाम पर प्रकृति को नष्ट करते हैं. यही कारण है कि उन्हें भगवान के प्रकोप के रूप में कोरोना वायरस हुआ.

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर जारी है. चीन से शुरू हुआ यह वायरस अब तक लगबग 90 देशों तक पहुंच गया है. बुधवार तक भारत में COVID-19 संक्रमित लोगों की संख्या 62 हो चुकी है. इसमें 50 मामलों की केंद्र ने जबकि 12 मामलों की राज्य सरकारों ने पुष्टि की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस का प्रकोप: राष्ट्रपति कोविंद का उत्तर प्रदेश का दौरा रद्द

Next Post

कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

Next Post
कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d