रांची :- झारखंड आंदोलन के जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि पर सरदार वल्लभभाई पटेल न्यास के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रेस क्लब रांची में संपन्न हुआ . इस अवसर पर कुरमी समाज के राज्य स्तरीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रुप से झारखंड अधिविध परिषद वार्षिक परीक्षा में राज्य स्तरीय पर उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मनीष कुमार कटियार ,विश्वजीत महतो,देवेश कुमार महतो ,लक्ष्मी कुमारी, आभा कुमारी, अजय कुमार, अजीत कुमार.
स्नातक/स्नातकोत्तर मे मंजू कुमारी ,उमा शंकर महतो ,अंकित कुमार.
इंजीनियरिंग /मेडिकल एवं प्रबंधन प्रवेश परीक्षा में चयनित शिव प्रकाश कुमार महतो ,ऋषभ कुमार टुडवार, अर्पण सिंह, अमीषा कुमारी ,प्रणव भारती, हेमंत कुमार कुणाल .
खेलकूद राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तीरंदाजी में दीप्ति कुमारी ,शिम्पी कुमारी, बबीता कुमारी.
कबड्डी में सविता महतो, दीपक कुमार ,कविता कुमारी. तलवारबाजी में सुमन कुमारी .
रिंग बाल में गदाधर महतो.
लॉन्ग बाल में दिनेश कुमार महतो.
प्रशासनिक अधिकारी में धनंजय कुमार महतो, श्रीमती रूपम महतो ,संजय कुमार महतो इनके अलावे और कई लोगों को भी सम्मानित किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी जी ने कहा कि न्यास के इस कार्यक्रम से समाज के उन लोगों को प्रेरणा मिलेगी जो अपने अपने क्षेत्र में उपलब्धि के लिए प्रयासरत ने सभा को पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद , बृजकिशोर गांधी, कुमेश्वर महतो,श्री शिव लाल महतो, संजय कुमार राव, रणधीर चौधरी ,राज नारायण पटेल ,डॉक्टर धनंजय कुमार, भीम महतो,कोलेश्वर महतो लोबिन चन्द्र महतो आदि ने संबोधित किया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए न्यास के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि राजधानी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले एवं पढ़ाई करने वाले नवयुवक एवं प्रतिभाओं छात्र-छात्राओं को तैयारी करने के लिए एक आधुनिक भवन का निर्माण आवश्यक है. जिसको ट्रस्ट आने वाले समय में पूरा करेगा .एवं समाज के कमजोर छात्र छात्राओं का मदद करेगा . इस अवसर पर अनाम ओहदार, मोहन महतो, जगन्नाथ महतो ,राम लाल महतो ,शांति देवी ,रीता देवी, विमला देवी, सेवा लाल महतो ,पंकज महतो, अमित चौधरी ,रामेश्वर महतो ,धनेश्वर महतो ,शक्ल नाथ, बृजलाल नाथ, महतो दिलेश्वर संजीव जयप्रभा ,मीना ,संगीता, बिनोद कुमार महतो रसलीन , मंच संचालन न्यास के उपाध्यक्ष श्री कारी नाथ महतो के द्वारा किया गया.

