BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत का तालिबानी फैसला, डायन बताकर बेरहमी से पीटा, महिला ने खाया जहर

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
पंचायत का तालिबानी फैसला, डायन बताकर बेरहमी से पीटा, महिला ने खाया जहर
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के मनातू गांव में ग्रामीणों का जो तालिबानी चेहरा सामने आया है, उसे जानकर आप सिहर जाएंगे. गांव के दबंगों ने मिलकर एक महिला को डायन करार देते हुए भरी पंचायत में बेरहमी से पीटा. जिससे महिला ने स्वयं पर लांछन लगते देख आहत होकर जहर खा ली. पीड़ित परिवार ने इस मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अपमान व प्रताड़ना से तंग होकर जहर खाने वाली महिला का नाम प्रतिमा देवी है. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है. 

बताते हैं कि सिमरिया थाना क्षेत्र के मनातू गांव में दबंगों की क्रूर चेहरा तब सामने आया जब एक तालिबानी पंचायत बैठाकर ग्रामीणों की भीड़ के बीच पंचों ने महिला को डायन करार दे हैवानियत भरी सजा दी. पंचायत के फैसले के मुताबिक भीड़ ने पहले महिला को जमकर पीटा. इस दौरान महिला खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, मजमा देख रहे लोग या तो तमाशबीन रहे या उनके साथ हैवानियत करती रही. इस दौरान महिला को भद्दी भद्दी गालियां भी दी जाती रही. जब किसी ने गुहार नहीं सुनी तो पिटाई से बचने के लिए महिला ने भीड़ के सामने समर्पण कर दिया. इसके बाद उसका बुरा हाल किया गया. महिला डायन होने के झूठे आरोप और इस अपमान का बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जहर खा लिया. 

इधर पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लोक प्रेरणा केंद्र की सदस्य अनीता मिश्रा ने कहा इस मामले में पुलिस को पूरे कठोरता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ इंसाफ मिले सके. कहा कि कमजोर लोगों पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर उनके सामाजिक बहिष्कार के बहाने उनकी संपत्ति हड़पने की यह एक साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तकिया-गद्दा ले जाने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Next Post

द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध

Next Post
द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध

द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d