BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि विकास व किसान कल्याण की बातें हो रही साकार

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
कृषि विकास व किसान कल्याण की बातें हो रही साकार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्र सरकार से प्रोत्साहन मिलने के बाद सामुहिक कृषि के जरिए कृषक सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं. गुमला रायडीह एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष में अबतक 75 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है और इससे चार हजार किसान परिवार जुटे हैं और कंपनी ने पिछले डेढ़ साल में करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार किया है.

किसानों को मिल रहे प्रोत्साहन के बाद कृषि क्षेत्र का कायाकल्प होता दिख रहा है. गुमला में किसानों ने सामुहिक कृषि का अदभूत नजारा पेश किया है. करीब डेढ़ साल पहले 10 किसानों ने गुमला रायडीह एग्री प्रोडयूसर कंपनी बनाई और आज इससे चार हजार से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं.

एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन महिला दीदीओं के द्वारा किया जाता है. कंपनी की डाइरेक्टर दीदी कमला सिंह ने बताया कि वे लोग पशुधन, कृषि, वन उपज और मत्स्य पालन में किसानों को आवश्यक मदद और सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.

एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़कर इलाके के किसान खुशहाल बन रहे हें. डायरेक्टर दीदी सुनीता देवी और संतोषी देवी का कहना है कि कंपनी की सक्रियता के कारण इलाके में बिचैलियों पर भी अंकुश लगा है तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध हुआ है. कंपनी से जुड़ी डायरेक्टर दीदी जानकी देवी ने बताया कि पहले उनलोगों को जरुरी सुविधाएं नहीं मिल पाती थी लेकिन अब सभी व्यवस्थाएं बेहतर हो गई हैं जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है.

जोहार परियोजना के क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि इस कंपनी से 14 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है और फिलहाल चार हजार से ज्यादा किसान परिवार जुड़ चुके हैं. खास बात यह है कि डेढ़ साल में कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों ने डेढ़ करोड़ तक का कारोबार किया है. सरकार के सतत प्रयासों से कृषि विकास और किसान कल्याण की बातें अब सच होती दिख रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार की मदद, बेहतर तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से किसानों को लाभ

Next Post

अर्जुन मुंडा ने प.बंगाल में जनसभा को किया संबोधित

Next Post
ऑउटडोर गेम्स की अनुमति देनी चाहिए: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने प.बंगाल में जनसभा को किया संबोधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d