मुंबई:- दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी सुंदरता तथा अभिनय के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. हाल ही में बाहुबली फेम एक्ट्रेस ने अपनी एक जबरदस्त फोटो सोशल मीडिया पर साझा की. इस फोटो में तमन्ना भाटिया अपने फ्रेंड्स संग मस्ती करती हुईं नजर आ रही थी. तमन्ना भाटिया की जैसे ही ये फोटो सामने आईं, एक्ट्रेस के कई प्रशंसक शॉक्ड हो गए.
दरअसल, इस फोटो में तमन्ना भाटिया की पीठ के पीछे बैठा व्यक्ति बहुत हद तक विराट कोहली की भांति नजर आ रहा था. जिसके कारण लोगों को लगा कि उनके पीछे विराट कोहली हैं. इसके पश्चात् तमन्ना भाटिया की ये फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

