मुंबई:- खबर है कि साउथ के जाने माने एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने आत्महत्या कर ली है. एक्टर का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. एक्टर ने किन कारणों से सुसाइड की है पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है.
ऐसा कहा गया है कि एक्टर की बुधवार को शूटिंग नहीं हुई थी लेकिन उन्होंने अपने घरवालों को बताया था कि शूटिंग है. ऐसा कहकर वह पेरांबूर स्थित अपने दूसरे घर के लिए निकल गए थे और वहां फांसी लगाकर जान दे दी. माना जा रहा है कि एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर डिप्रेशन के शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था.एक्टर की इस अप्रत्याशित मौत ने सिनेमा जगत के लोगों को हैरान कर दिया है.
चंद्रशेखर एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही मॉडल भी थे. उन्होंने ‘एनाई नोकी पायुम थोट्टा फिल्म में एक्टर धनुष के साथ काम किया था. वह उनकी वेबसीरीज वालामाई थारायो का भी हिस्सा थे. चंद्रशेखर मॉडलिंग और ऐक्टिंग में अपना करियर जमा रहे थे.

