नई दिल्लीः तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जारी प्रचार अभियान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. डीएमके पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के खिलाफ चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने ए राजा को 48 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर बैन लगा दिया है. चुनाव आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पलानीसामी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था.

