BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु चुनावः DMK के साथ MDMK का गठबंधन, 6 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
तमिलनाडु चुनावः DMK के साथ MDMK का गठबंधन, 6 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई:- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मारूमालारची द्रविड़ मुनेत्र कझगम और एमके स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कझगम के बीच गठबंधन हो गया है. वाइको की पार्टी MDMK 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. एमडीएमके चीफ वाइको ने कहा, ‘द्रमुक के साथ सीटों पर गठबंधन के लिए बातचीत अच्छी रही. डीएमके प्रेसिडेंट स्टालिन ने समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया, जिसके तहत एमडीएमके को चुनाव लड़ने के लिए 6 सीटें मिलेंगी.’ बता दें कि तमिलनाडु में द्रमुक के साथ कांग्रेस और लेफ्ट के साथ कई पार्टियों की गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है.

इसी कड़ी में द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और सीपीआई(एम) के बीच सीटों के बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है.सीपीआई(एम) के राज्य महासचिव के. बालाकृष्णन (K Balakrishanan) और अन्य पार्टी नेताओं जी. रामाकृष्णन और महेंद्रन ने शनिवार को द्रमुक के पार्टी हेडक्वार्टर अरिवालयम में डीएमके नेताओं के साथ मुलाकात की.

सीपीआई(एम) नेताओं ने शनिवार को कहा कि द्रमुक के प्रस्ताव पर वे अपने पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करके द्रमुक नेतृत्व को सूचित करेंगे. बालाकृष्णन ने कहा, “द्रमुक ने कुछ सीटें ऑफर की हैं, लेकिन सीपीआई(एम) इससे ज्यादा चाहती है. हम पार्टी नेताओं के साथ इस बारे में बात करेंगे और फिर सूचित करेंगे.”

ANI के मुताबिक डीएमके ने सीपीआई(एम) को 6 सीटें ऑफर की हैं, लेकिन पार्टी एक सीट और चाहती है, लिहाजा बातचीत बेनतीजा रही. माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर तीसरे दौर की बातचीत भी होगी. शनिवार को सीपीआई(एम) की एग्जीक्यूटिव मीटिंग भी हुई है.सीपीआई(एम) नेता बालाकृष्णन ने कहा कि डीएमके के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है. अभी तक दो राउंड की बातचीत हो चुकी है और जल्द ही तीसरे दौर की बातचीत होगी. अन्नाद्रमुक-बीजेपी गठबंधन पर तंज कसते हुए बालाकृष्णन ने कहा, “मीडिया में ये खबरें आई हैं कि अमित शाह ने सीटों के लिए उन्हें धमकाया है. अन्नाद्रमुक को डर लगता है. उनका गठबंधन पुराने गैरेज की तरह है, जिसमें कई सारे गुट हैं.”

बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत एक चरण में वोटिंग होगी और मतों की गणना 2 मई को होगी. तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 2 मई को खत्म हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और केरल के राजनीतिक दौरे पर जायेंगे

Next Post

आईटी रेड्स से बेअसर अनुराग कश्यप ने शुरू की तापसी के साथ फिल्म की शूटिंग

Next Post
आईटी रेड्स से बेअसर अनुराग कश्यप ने शुरू की तापसी के साथ फिल्म की शूटिंग

आईटी रेड्स से बेअसर अनुराग कश्यप ने शुरू की तापसी के साथ फिल्म की शूटिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d