रांची: देशभर में करुणा का कहर जारी है. अब तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना संक्रमित पाए गए. राज्यपाल को होम आइसोलेशन में रहने सलाह दी गई है और अस्पताल की एक प्रोफेशनल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी. राज्यपाल का टेस्ट चेन्नई के कावेरी अस्पताल में किया गया है.
अस्पताल के अधिकारी ने बताया, “राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है. वह एसिम्टोमैटिक (बिना लक्षण) और क्लिनिकली स्टेबल हैं. संक्रमण के हल्के लक्षण होने के कारण उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गई है और कावेरी अस्पताल की एक टीम निगरानी करेगी.”
वहीं उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने स्वतंत्र देव सिंह को अभी होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है.
इस बारे में खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद घर में ही क्वारंटाइन हूं. उन्होंने तबीयत सही नहीं लगने पर डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना जांच करवाया. रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए.

