BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेलंगाना की राज्यपाल बनीं तमिलिसाई सौंदरराजन

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
तेलंगाना की राज्यपाल बनीं तमिलिसाई सौंदरराजन

Tamilisai Saundararajan becomes Governor of Telangana

Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद : तमिलिसाई सौंदरराजन ने रविवार को तेलंगाना की नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली. तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर.एस. चौहान ने राजभवन में एक समारोह में सौंदरराजन को पद की शपथ दिलाई.

समारोह में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, उनके मंत्रिमंडलीय साथी, विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीनिवास रेड्डी, मुख्य सचिव एस.के. जोशी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेंदर रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की नेता सौंदरराजन तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल हैं.

उन्होंने ई.एस.एल. नरसिम्हन का स्थान लिया है, जो लगभग एक दशक से अविभाजित आंध्र प्रदेश और उससे तेलंगाना के अलग होने के बाद दोनों राज्यों के संयुक्त राज्यपाल थे.

जुलाई में आंध्र प्रदेश के पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति के बाद से नरसिम्हन सिर्फ तेलंगाना के राज्यपाल के तौर पर काम कर रहे थे.

रविवार शाम चार बजे राजभवन में सौंदरराजन नए मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण कराएंगी. चंद्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया है.

इससे पहले मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडलीय साथी और वरिष्ठ अधिकारियों ने सौंदरराजन का चेन्नई से यहां आने पर स्वागत किया. उन्हें पुलिस दस्ते ने ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 86 वां जन्मदिन

Next Post

सबसे अहम काम 100 दिनों में हुए : मोदी

Next Post
PM मोदी की विजय संकल्प रैली आज रोहतक में

सबसे अहम काम 100 दिनों में हुए : मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d