BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सकारात्मक रही वार्ता

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सकारात्मक रही वार्ता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में टाना भगत समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था. मालूम हो कि पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर टाना भगत समुदाय ने लातेहार जिला स्थित टोरी रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा था, परंतु मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हेतु आमंत्रण मिलने के बाद रेलवे ट्रैक को जाम से मुक्त कर दिया गया.

सकारात्मक रही वार्ता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता सकारात्मक रही. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि टाना भगत समुदाय के विभिन्न मांगों पर राज्य सरकार जल्द ही विधि सम्मत निर्णय लेगी.

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यह सरकार आपकी सरकार है. टाना भगत समुदाय राज्य के धरोहर हैं. टाना भगतों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. आपके हक और अधिकारों पर कोई भी सेंधमारी नहीं होने दी जाएगी.

राज्य सरकार ना केवल आपकी समस्याओं को दूर करेगी, बल्कि इस समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएगी. मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह संतुष्ट हुआ.

राज्य में जल्द मुख्यमंत्री पशुधन योजना प्रारंभ होगी

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जल्द ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना की शुरुआत करेगी. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत फेडरेशन बनाकर लोग पशुपालन का कार्य करेंगे. लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है. राज्य में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कैसे हो इस पर सरकार निरंतर गहन चिंतन कर रही है. रोजगार सृजन हेतु कई कार्यक्रम चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है.

प्राकृतिक संपदा का लाभ झारखंड वासियों को मिले यह राज्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संपदा का पूरा लाभ राज्यवासियों को मिले. यह सरकार की प्राथमिकता है. राज्य की संपदा का दुरुपयोग कोई और न कर सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

झारखंड के कोयले से देश और दुनिया रोशन हो रहा है, फिर हमारा राज्य अंधेरे में कैसे रह सकता है? हमें अपने हक और अधिकार का पूरा हिस्सा मिलना चाहिए. राज्य के खनिज उत्खन्न में रैयतों को जमीन के बदले मुआवजा और नौकरी सुनिश्चित हो इस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है.

विधानसभा सत्र के बाद मांगों पर किया जाएगा विचार

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र के बाद आपकी मांगों और समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. टाना भगत समुदाय के वैसे बच्चे जो रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से पास आउट हुए हैं, उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य सरकार करेगी.

आपके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए हॉस्टल इत्यादि की व्यवस्था करने पर सरकार काम करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि टाना भगत समुदाय अपने ही परिवार के लोग हैं. विकास की डोर को आप तक पहुंचाना वर्तमान सरकार का कर्तव्य है. मुख्यमंत्री ने टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निस्तारण के लिए फोन से ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया.

इन मांगों पर विचार करने का आग्रह

मुख्यमंत्री के समक्ष टाना भगत समुदाय द्वारा भूमि का पट्टा देने, लगान माफ करने, सीएनटी एक्ट को सख्ती से लागू करने, टाना भगत समुदाय के बच्चों को रोजगार से जोड़ने समेत विभिन्न मांग रखी गई.

लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कराने में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने टाना भगत समुदाय के विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

प्रतिनिधिमंडल में परमेश्वर टाना भगत, महावीर टाना भगत, बहादुर टाना भगत, दिगम्बर टाना भगत, नागेश्वर टाना भगत, रामधन टाना भगत, सरिता टाना भगत, दिनेश टाना भगत, उपेंद्र टाना भगत, मोतीलाल शाहदेव, शीत मोहन मुंडा, हरि कुमार भगत सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मस्जिद के AC में विस्फोट, 12 लोगों की मौत, 25 घायल

Next Post

GST पर विधवा विलाप कर रहे हैं मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

Next Post
कोरोना संकट में समस्या को लटकाने और जनता को भटकाने का काम कर रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

GST पर विधवा विलाप कर रहे हैं मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d