BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाना भगतों ने टोरी स्टेशन को किया जाम, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन बाधित

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
टाना भगतों ने टोरी स्टेशन को किया जाम, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन बाधित
Share on FacebookShare on Twitter

यात्रियों ने किया हंगामा, कई मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित

रांची: गांधीवादी विचारधारा के समर्थक टाना भगत समुदाय के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे से ही डालटनगंज स्टेशन पर खड़ी रही. जबकि कई मालगाड़ी ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ. वहीं राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने भी ट्रेन परिचालन शुरू नहीं होने पर जमकर हंगामा किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम से ही टाना भगत जमीन की लगान रसीद और भूमि पट्टा उपलब्ध कराने को लेकर पिछले 15 घंटे से टोरी रेलवे स्टेशन के समीप अप और डाउन रेल पटरियों को जाम पर बैठे.  इसे लेकर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है. स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेल यात्रियों की सहायता कर रहे हैं.  यह राजधानी स्पेशल ट्रेन है, जिसे कोरोना को लेकर जारी लॉकडॉउन में चलाया जा रहा है. इस ट्रेन का डालटनगंज रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं है. डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन  पर राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को बसों से रांची भेजने की तैयारी हो रही है.

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से उतर कर यात्री स्‍टेशन से बाहर जा रहे हैं. टोरी स्टेशन पर ट्रैक जाम होने के कारण यह ट्रेन सुबह 6ः40 से डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है. अब इस ट्रेन के यात्री अपने संसाधन से रांची जाने लगे हैं. डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6ः40 से रुकी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में करीब 750 यात्री हैं. इन सभी को रांची जाना है. राजधानी एक्सप्रेस को 10ः00 बजे तक रांची पहुंचना था.

पीआरओ चंदन कुमार ने बताया कि रेलवे के आला अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहे हैं. टाना भगतों को समझाया जा रहा है कि वह ट्रैक से हट जाएं. उनके ट्रैक से हटने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को रांची की तरफ रवाना किया जाएगा. राजधानी एक्सप्रेस के डाल्टनगंज में फंस जाने से अब यह ट्रेन लेट हो गई है. इस पर सवार यात्री परेशान हैं.

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के अलावा 8 मालगाड़ियां भी दोनों तरफ फंसी हुई हैं. धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरकाकाना-डालटनगंज रेलखंड के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप टाना भगतों ने अप और डाउन रेल पटरियों को बुधवार शाम से ही जाम कर दिया गया है. टाना भगतों का समूह रेल पटरी पर बैठा हुआ है. इसके कारण रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है. हालांकि कोरोना को लेकर इस मार्ग से यात्री ट्रेनों का परिचालन लंबे समय से बंद है. लेकिन इससे मालगाड़ी का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. इसके अलावा स्‍पेशल ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Next Post

UP सरकार जातिवादी नहीं तो डर क्यों रही: संजय सिंह

Next Post
भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी AAP: संजय सिंह

UP सरकार जातिवादी नहीं तो डर क्यों रही: संजय सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d