BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाना भक्तों को मिला सत्ताधारी झामुमो की सीता सोरेन का साथ

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
टाना भक्तों को मिला सत्ताधारी झामुमो की सीता सोरेन का साथ
Share on FacebookShare on Twitter

जमीन के बदले सीसीएल में नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर थे आंदोलित

रांची: जमीन के बदले सीसीएल में नौकरी व मुआवजा की मांग को ले आंदोलित टाना भगतों को अब राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमों का साथ मिल गया है. टाना भगतों के आंदोलन का समर्थन करने झामुमों की केंद्रीय महासचिव सह जामा विधायक सीता सोरेन टंडवा पहुंची.

इस दौरान एक दिवसीय दौरे पर पहुंची जामा विधायक ने थेथांगी गांव में आयोजित टाना भगतों के जनसभा में शिरकत की. मौके पर उन्होंने टाना भगतों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया. कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और जल, जंगल व जमीन की रक्षा करने वाले टाना भगतों को आज अपने अधिकारों की रक्षा के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है. अपने आप मे ये बड़ी विडंबना है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज हेमंत सरकार जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है. ऐसे में सरकार टाना भगतों का हर संभव मदद करेगी. सीता सोरेन ने कहा कि जमीन लेकर भी सीसीएल द्वारा टाना भगतों को नौकरी व मुआवजा नहीं देना उसकी मनमाने रवैये को दर्शाता है. सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड में अगले चार सालों तक हेमंत सोरेन की ही सरकार रहेगी, विपक्षियों की सत्ता हासिल करने कि हर नकारात्मक कोशिशें नाकाम होंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीसीएल की बचरा रेलवे साइडिंग में हथियारबंद उग्रवादियों का तांडव

Next Post

रिकवरी एजेंट ने अपने रिश्तेदारों पर चलाई गोली, 3 घायल

Next Post
अपहृत अनाज व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

रिकवरी एजेंट ने अपने रिश्तेदारों पर चलाई गोली, 3 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d