BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in Uncategorized
टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद:  मुरादाबाद हाईवे पर तेज गति टैंकर ने फैक्ट्रीकर्मी को कुचल दिया. राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया, लेकिन भीड़ से छूटकर चालक टैंकर समेत फरार हो गया. परिजनों ने चालक को गिरफतार करने की मांग को लेकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया.

ग्राम पसियापुरा पदार्थ निवासी हुसैन अली पुत्र मेहंदी हसन शनिवार को सवेरे बाइक से 8ः30 बजे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहा था. शनि बाजार के निकट तेज रफ्तार टैंकर ने हुसैन अली की बाइक में टक्कर मार दी. वह रोड पर गिरकर तड़पने लगा. हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ ने टैंकर को घेर लिया, लेकिन चालक भीड़ को धकेलकर टैंकर समेत मौके से फरार हो गया. इस बीच डायल-100 पुलिस हुसैन अली को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. कोतवाली पुलिस ने भी टैंकर पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

शव पर मृतक के पिता मेहंदी हसन, भाई एहसान अहमद, उस्मान अहमद, नूर हसन, नाजिर, बाबू हसन, गुड्डू, मां हसीना, फिजा, फैजान मोहम्मद फैयाज एवं पत्नी नूरजहां का रोते बिलखते बुरा हाल था. उन्होंने हंगामा कर टैंकर चालक को गिरफतार करने की मांग की. इस बीच पुलिस रोड किनारे लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली है. कोतवाल प्रभारी केपी सिंह ने परिजनों को शीघ्र टैंकर चालक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफतार करने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ने राज्य को दी विकास की एक नई दृष्टि : डॉक्टर अरुण उरांव

Next Post

प्रेमी ने दोस्तों संग किया प्रेमिका का गैंगरेप, फिर मां के साथ मिलकर जिन्दा जलाया

Next Post
प्रेमी ने दोस्तों संग किया प्रेमिका का गैंगरेप, फिर मां के साथ मिलकर जिन्दा जलाया

प्रेमी ने दोस्तों संग किया प्रेमिका का गैंगरेप, फिर मां के साथ मिलकर जिन्दा जलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d