एखूंटी : तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा पत्थलगड़ी मामले में गिरफ्तार, अड़की थाना क्षेत्र का मामला। अड़की, मुरहू और खूंटी थाना में कुल 5 मामले हैं दर्ज।
पूर्व सांसद कड़िया मुण्डा के आवास से 5 पुलिसकर्मियों को अगवा करने का मामला भी है दर्ज। लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार में थी अहम भूमिका। तिनतिला गांव में मात्र एक वोट पड़ा था।
पत्थलगड़ी मामले में खूंटी पुलिस ने अब तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 से ज्यादा पत्थलगड़ी आरोपियों के घर की कुर्की की गई है। जिले के अलग अलग थानों में दर्ज 23 मामलों में 300 से ज्यादा लोगों को बनाया गया है आरोपी।

