BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हनुमान छाप सिक्का पाकर अमीर बनना चाहता था तांत्रिक, कर दी हत्या

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
हनुमान छाप सिक्का पाकर अमीर बनना चाहता था तांत्रिक, कर दी हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले के कोलाबाड़िया गांव में खरकई नदी के पुल के नीचे सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने 25 मई को हुई इस वारदात के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस संबंध में जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने कहा कि इस हत्याकांड को हनुमान छाप सिक्के के कारण अंजाम दिया गया. आरोपियों ने पहले उस सिक्के को हथिया लिया, फिर बागुन सोय की नृशंस हत्या कर दी.

साथियों के साथ मिलकर तांत्रिक ने की हत्या

एसपी के मुताबिक आदित्यपुर बस्ती के निवासी बागुन सोय के पास हनुमान की छाप वाले दो सिक्के थे. लोगों के बीच यह अंधविश्वास है कि हनुमान छाप सिक्के का प्रयोग तांत्रिक कार्यों में होता है, और जो इस सिक्के को सिद्ध करने के बाद अपने पास रखता है, वो व्यक्ति धनवान हो जाता है.

इसी अंधविश्वास के कारण लक्ष्मण लोहार नामक तांत्रिक ने अपने तीन साथियों- दीपक लोहार, गणेश लोहार और देव प्रकाश रावत के साथ मिलकर पहले बागुन सोय से दोनों सिक्के छीन लिये, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किया सिक्का

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बागुन सोय को तंत्र साधना के बहाने पुल पर बुलाया. जहां चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और हनुमान सिक्का ले लिया.

आरोपियों ने शव को पुल से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए. वारदात वाले दिन पुलिस ने मौके से मृतक की मोटरसाइकिल, पर्स और अन्य सामान बरामद किये थे.

जांच के क्रम में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये टांगी को जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से दोनों हनुमान सिक्के भी जब्त किये हैं.

पत्नी के बयान से पुलिस को मिली मदद

पुलिस को इस हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने में मृतक की पत्नी लक्ष्मी सोय से मदद मिली. वो बार-बार कह रही थी कि उसके पति का हत्यारा तंत्र-मंत्र का काम करने वाला लक्ष्मण लोहार है. क्योंकि उसका पति पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मण लोहार के संपर्क में था. हत्या के पहले भी वो लक्ष्मण लोहार के साथ ही गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिमडेगा में 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप दिसंबर-जनवरी में

Next Post

शिक्षा मंत्री फीस माफी पर क्यों हैं कमजोर, अपने कद को समझें और सीधे आदेश दें : चंद्र प्रकाश चौधरी

Next Post
शिक्षा मंत्री फीस माफी पर क्यों हैं कमजोर, अपने कद को समझें और सीधे आदेश दें : चंद्र प्रकाश चौधरी

शिक्षा मंत्री फीस माफी पर क्यों हैं कमजोर, अपने कद को समझें और सीधे आदेश दें : चंद्र प्रकाश चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d