मुंगेर : हर घर हर आंगन में पेड़ मुहिम के तहत पूरे जिले मे एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके तहत आज गंगाजलि ब्रहृमाकुमारी तथा वन विभाग मुंगेर के द्वारा नारायण नगर मुंगेर कॉलोनी से हरित पर्यावरण का संदेश के साथ पोधारोपन किया गया. मौके पर वन विभाग के पदाधिकारी नीरज नारायण ने कहा कि पौधे मे भी जीवात्मा का वास होता है,इसे बचाते हुए पौधे को वृक्ष के रूप मे विकसित करें। वही इस अवसर पर ब्रहमा कुमारी की बीके जयमाला ने कहा की आने वाले भविष्य के लिए पौधरोपन बहुत ही जरूरी है,जब पौधा बढकर वृक्ष का रूम धारण करता है तो मन को एक शांति मिलती है कि हमने पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन किया।इस मौके पर अमित शेखर, रॉबिन केशरी,अवनी पटेल, डॉ.कृष्ण मुरारी कुमार, पंकज रंजन आदि ने भी इस कार्यक्रम मे अपना सहयोग दिया.

