रांची:- झारखंड सरकार ने कोविड-19 के तीव्र गति से बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है.
गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज आरी आदेश के अनुसार उद्योग विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह टॉस्क फोर्स के सचिव होंगे, जबकि परिवहन आयुक्त किरण कुमार पासी और संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग आदित्य रंजन को सदस्य तथा औषधि निदेशक रितु सहाय को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है.
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन टॉक्स फोर्स राज्य में अवस्थित ऑक्सीन उत्पादन इकाई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि सभी जिलों में अवस्थित अस्पतालों में ऑक्सीन की निर्बाध आपूर्ति हो सके.

