नई दिल्ली: टाटा समूह ने कोरोना से लड़ने के लिए 1500 करोड़ रु. दान किए है. इसमें टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये का फंड दिया है और टाटा सन्स ने भी 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान किया गया है.
चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि कोरोना के संकट से लड़ने की जरूरतों से निपटने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है. देश में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है.
इस जानलेवा वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग ठीक हो चुके हैं. वही पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
Also Read This: हिंदू-मुस्लिम की एकता: मुसलमानों ने दिया अर्थी को कंधा
केरल में 6, महाराष्ट्र में 8 तो राजस्थान में 4 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में भी पांच नए मामले सामने आए हैं. साथ ही केरल में कोरोना से पहली मौत हो गई है.
देश में पहला मामला केरल से ही आया था. दूसरी ओर पीएम मोदी ने पीएम-केयर्स फंड का गठन किया है, जिसमें कोई भी दान कर सकता है.

