BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Tata Sky का नया ऑफर, सिर्फ 14 रुपये में मिलेंगे जी के चैनल

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in Uncategorized
Tata Sky का नया ऑफर, सिर्फ 14 रुपये में मिलेंगे जी के चैनल
Share on FacebookShare on Twitter

डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए खास ऑफर पेश किया है. इस शानदार ऑफर के तहत ग्राहकों को कुछ चुनिंदा रीजनल और मैट्रो चैनल पैक्स के लिए पहले की तुलना में अब कम भुगतान करना पड़ेगा. इस कटौती के कारण जी, सोनी और स्टार जैसी कंपनियों के 26 चैनल की कीमत भी कम हो गई हैं. हालांकि, इस बार कंपनी की तरफ से चैनल पैक की कीमत में की गई कटौती पहले के मुकाबले थोड़ी कम है. इससे पहले भी टाटा स्काई ने दिवाली के मौके पर चैनल की दरों में कटौती की थी. तो चलिए जानते हैं टाटा स्काई के शानदार ऑफर के साथ कौन-से चैनल की कीमत में गिरावट आई हैं.

इन टीवी चैनल की कीमत हुई कम

टाटा स्काई ने Zee TV, Zee Marathi,Zee Sarthak, Zee Bangla, Zee Telugu, Zee Kannada, Asianet Movies, Asianet, Star Maa, National Geographic, Star Jaisha, Star Sports 2, Star Plus, Star Vijay, Star Sports 3, Vijay Super, SET, Hungama TV, Sony SAB, Colors, Colors Kannada, Sony Max, Star Sports 1 Bangla, Zee Tamil, Star Sports First और Nat Geo World चैनल  की कीमत में कटौती की है.

टाटा स्काई ऑफर का लाभ

इस ऑफर के तहत ग्राहकों को जी के सारे चैनल को देखने के लिए 14.16 रुपये (टैक्स समेत) प्रति महीने की दर से भुगतान करना होगा. हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस पैक की कीमत दोबारा 22.42 रुपये (इन्क्लडिंग टैक्स) हो जाएगी. लेकिन अब तक टाटा स्काई ने ऑफर की समय सीमा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. वहीं, ये सभी चैनल ग्राहकों के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

Tata Sky के 585 एचडी और एसडी चैनल

इस समय टाटा स्काई के प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए 585 एचडी और एसडी चैनल मौजूद हैं. इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों ज्यादा सुविधा देने के लिए जी, स्टार, सन, सोनी और टाइम्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है. वहीं, 585 एचडी और एसडी चैनल की लिस्ट में ऊपर बताए गए चैनल्स (कम कीमत वाले चैनल) भी शामिल हैं.

Tata Sky का एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स

कुछ दिनों पहले टाटा स्काई ने रिलायंस जियो, एयरटेल और डिश टीवी को टक्कर देने के लिए एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट करने वाले सेट टॉप बॉक्स बाजार में उतारे थे. वहीं, कंपनी ने ग्राहकों को इन सेट टॉप बॉक्स में ओटीटी एप्स का एक्सेस दिया था. लेकिन ओटीटी एप्स इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

Next Post

CAA विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया

Next Post
CAA विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया

CAA विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d