BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा संस ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए 10 वेंटिलेटर

by bnnbharat.com
August 13, 2020
in समाचार
टाटा संस ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए 10 वेंटिलेटर
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए टाटा संस ने जिला प्रशासन को दस वेंटिलेटर उपलब्ध कराएं हैं.

टाटा स्टील लिमिटेड (झरिया डिविजन) के महाप्रबंधक संजय रजोरिया, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन) गोपाल नाथ झा तथा पीआरओ राजेश ठाकुर ने उपायुक्त उमा शंकर सिंह को 10 वेंटिलेटर सौंपे.

वेंटिलटर प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को 18 वेंटिलेटर मिले हैं. आज टाटा संस की ओर से 10 और वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं. वेंटिलेटर का उपयोग कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा. वेंटिलेटर को कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल), पीएमसीएच के कैथ लैब में निर्मित डेडीकेटेड कोविड-19 सेंटर, सदर अस्पताल तथा जामाडोबा अस्पताल के आईसीयू में आवश्यकता के अनुसार लगाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोविड-19 के उपचार के लिए 1000 बेड की व्यवस्था करने की ओर अग्रसर है. अभी 700 बेड की तैयारियां चल रही है. आवश्यकता के अनुसार मानव बल भी उपलब्ध है. उन्होंने लोगों से इस पेनडेमिक से नहीं घबराने की अपील की है.

टाटा स्टील (झरिया डिविजन) के महाप्रबंधक   संजय रजोरिया ने कहा कि वैश्विक आपदा की इस घड़ी में टाटा संस की ओर से जिला प्रशासन को 10 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए 3500 फेस शिल्ड उपलब्ध कराए गए है. इसी कड़ी में आज टाटा संस की ओर से जिला प्रशासन को 10 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया ‘चेहरे पर तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता’

Next Post

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान

Next Post
दूसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d