BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा स्टील सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स्टील सिटी का पहला ई-हेरिटेज वॉक किया आयोजित

by bnnbharat.com
November 21, 2020
in समाचार
टाटा स्टील सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स्टील सिटी का पहला ई-हेरिटेज वॉक किया आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा स्टील सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) ने स्टील सिटी के विभिन्न इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया.

कोविड -19 महामारी के कारण 16 नवंबर को पहली बार ई-हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में एडीएल सनशाइन स्कूल, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) गुलमोहर स्कूल, जेएच तारापोर स्कूल (धातकीडीह), लोयोला स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, केरल समाजम मॉडल स्कूल, केरल पब्लिक स्कूल, एनएमएल और कदमा समेत 10 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया.

सीएफई जमशेदपुर के स्कूली विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के लिए 2016 से हेरिटेज वॉक का आयोजन कर रहा है. हेरिटेज वॉक एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से लोगों को जमशेदपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व दिखाए एवं बताए जाते हैं. यह शहर की विरासत, संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित करता है.

वॉक में जमशेदपुर के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया जाता है, जिसमें आर्मरी ग्राउंड, पीएन बोस मेमोरियल, यूनाइटेड क्लब, डायरेक्टर्स बंग्लो, भरूचा मैनशन, सेंट जोसेफ कैथेड्रल, काली बाड़ी, द्वितीय विश्व युद्ध के शेल्टर ट्रेंच, अर्देशिर दलाल मेमोरियल हॉस्पिटल, गोलमुरी क्लॉक टॉवर, आईएसडब्ल्यूपी, टीसीआईएल और टाटा मोटर्स आदि शामिल हैं.

जमशेदपुर की प्रमुख हस्तियां रोनाल्ड डी कोस्टा और ललिता सरीन ने विद्यार्थियों को इन विरासत स्थलों के महत्व और इतिहास के बारे में जानकारी दी. इनमें जमशेदपुर के संबंधित स्थानों का एक अर्काइव  और वर्तमान तस्वीरें भी शामिल थे. प्रतिभागियों को सर दोराबजी टाटा, लेडी मेहरबाई टाटा और फिर से समर्पित किए गए सर दोराबजी टाटा पार्क पर वीडियो क्लिप भी दिखाए गए.

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल में शिक्षिक रेणु अरोड़ा ने कहा, “हमने वास्तव में इस विजिट का आनंद लिया. मैं हमेशा से बच्चों को हेरिटेज वॉक पर ले जाना चाहती था, लेकिन किसी न किसी वजह से हम हिस्सा नहीं ले पाते थे. यह एक अद्भुत और ज्ञानवर्धक विजिट रहा.’’

लिटिल फ्लावर स्कूल की टीचर अमरजीत कौर ने बताया, “यह एक समृद्ध और जानकारीपूर्ण वर्चुअल हेरिटेज वॉक था. आयोजकों ने हमें जमशेदपुर शहर के कुछ अनूठे ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा करने में मदद की और टाटा की फैमिली ट्री और उनकी विरासत के बारे में हमारे ज्ञान को विस्तृत किया.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP विधायकों ने छठ घाट पर जाने के लिए व्रतियों को उकसाया, खुद घरों में अर्घ्य अर्पित किया: JMM

Next Post

छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

Next Post
छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d