BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा स्टील फाउंडेशन ने की सबल अवार्ड्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
टाटा स्टील फाउंडेशन ने की सबल अवार्ड्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा स्थापित वार्षिक ‘सबल अवार्ड्स’ के दूसरे संस्करण का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें 67 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया. ऑनलाइन आयोजित इस समारोह में असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्ट दूरदर्शिता प्रदर्शित करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित किया गया.

इस समारोह का उद्देश्य 18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 53 स्थानों से 306 प्रविष्टियां भेजने वाले दिव्यांगों के जज्बे और उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना और उन्हें पहचान प्रदान करना है. सबल अवार्ड्स को अनुकरणीय व्यक्तियों तक पहुंचने के लिए एक कदम के रूप में तैयार किया गया है, जो अपने स्वयं के अनूठे तरीकों से दिव्यांगता के बड़े हितों में योगदान देने में लगे हुए हैं.

पुरस्कार विजेताओं में ऐसे लोग शामिल थे, जिनके अथक संघर्ष और अदम्य साहस की यात्रा वहां के हजारों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

ओपीएससी (ओडिशा लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली नेत्रहीन लड़की तपस्विनी दास को अपने और अपने परिवार के लिए ‘सबल शाइनिंग स्टार’ के रूप में सम्मानित किया गया. वह ओडिशा और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए दृढ़-प्रतिज्ञ है.

अपने निबंध ’ए टियारा ऑफ लव’ के लिए सबल वर्डस्मिथ पुरस्कार प्राप्त करने वाले इबादलीन खारबली ने कहा कि उनके लेखन का उद्देश्य दिव्यांगों के जीवन, सपनों और उनकी चुनौतियों व आकांक्षाओं को चित्रित करना है.

इबादलीन ने कहा, “हर किसी की तरह एक सामान्य जीवन जीने की इच्छा हम भी रखते हैं. मेरे कई दिव्यांग साथी जीवन में मेरी तरह ही समान परिस्थितियों से गुजर रहे होंगे, लेकिन अस्वीकृति के डर से बात नहीं कर पाते हैं. उन सभी की ओर से यह मेरी अभिव्यक्ति है.”

दिव्यांगजनों की भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 57 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले लोकोमोटर विकलांगता के शिकार मुकेश कंचन को समुदाय के लिए ’सबल शाइनिंग स्टार’के रूप में सम्मानित किया गया.

इस सूची में नर्तक, गायक, लेखक और कलाकार भी शामिल थे, जिन्होंने अपने आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया है.

इस समारोह में सतीश चंद्रा, राज्य विकलांगता आयुक्त, चाणक्य चौधरी, डायरेक्टर, टाटा स्टील फाउंडेशन और रूचि नरेंद्रन, पैट्रन, सेंटर फॉर हियरिंग इम्पेयर्ड चिल्ड्रेन सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जिन्होंने विकलांगता के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और विजेताओं की घोषणा की .

पुरस्कार दो व्यापक बेंचमार्क ‘सबल स्पिरिट ऑफ एक्सप्रेशन’ और ’सबल आउटस्टैंडिंग विजन’ की सात श्रेणियों में दिए गए. ‘सबल स्पिरिट ऑफ एक्सप्रेशन’ का उद्देश्य रचनात्मक क्षेत्रों में दिव्यांगों की प्रतिभा खोज कर उन्हें सम्मानित करना है, जबकि ’सबल आउटस्टैंडिंग विजन’ प्रतिकूल परिस्थितियों में जूझने वाले प्रेरक कहानियों वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रयास है. पुरस्कार समारोह में चेंज एजेंट ‘सबल साथियों’ को भी दिव्यांगों के हितों में उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया.

टाटा स्टील फाउंडेशन ने 2017 में विकलांगता सशक्तीकरण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान ‘इनेबल इिंउया’ की साझेदारी में नोआमुंडी में ‘सबल – सेंटर फ़ॉर एबिलिटीज़’ की स्थापना की. सबल एक सहभागी बुनियादी ढांचा बनाने के सिद्धांतों पर आधारित है, जो दिव्यांगों को कौशल, रोजगार और वित्तीय स्वतंत्रता के लिए वन-स्टॉप रिसोर्स सेंटर की सुविधा देता है.

सबल अब तक विकलांगता प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं के साथ लिंकेज और नौकरी के अवसरों, डिजिटल साक्षरता और क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के माध्यम से 5,000 से अधिक दिव्यांगों तक पहुंच चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खौफनाक साजिश रच रहे दो आतंकी समेत 6 गिरफ्तार, सेना को मिली बड़ी कामयाबी

Next Post

भाजपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Next Post
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल

भाजपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d