BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा स्टील ने प्याज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउस ‘एग्रोनेस्ट’ लॉन्च किया

प्याज के अपव्यय को आधा करने में किसानों की मदद करेगा

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
टाटा स्टील ने प्याज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउस ‘एग्रोनेस्ट’ लॉन्च किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: टाटा स्टील के मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस ब्रांड ‘नेस्ट-इन’ ने एक क्रांतिकारी प्याज भंडारण समाधान ‘एग्रोनस्ट’ लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य प्याज के खराब होने के मौजूदा स्तर को आधा करना है.

वैज्ञानिक समर्थन, नवीनतम नवाचार और प्रौद्योगिकी के साथ विकसित प्याज के लिए यह अपनी तरह का पहला स्मार्ट वेयरहाउस है. भारत में वैज्ञानिक तरीके भंडारण का अभाव, मानक-विहीन डिजाइन और प्याज भंडारण के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री की खराब गुणवत्ता के कारण गोदाम (वेयरहाउस) में 40 प्रतिशत से अधिक उपज बर्बाद हो जाते है.

अप्रत्याशित मौसम और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ हाल के दिनों में माल परिवहन की चुनौतियों के कारण किसानों को अपनी उपज के भंडारण और इनका स्वस्थ स्वभाविक-जीवन बनाये रखने को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वर्षों से किसान अपनी उपज, विशेषकर प्याज की गुणवत्ता और मात्रा में नुकसान को झेल रहे हैं, क्योंकि प्याज उद्योग में भंडारण की उचित सुविधाओं का नितांत अभाव है.

पी आनंद, चीफ, सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस, टाटा स्टील ने इस वेयरहाउस के बारे में बताते हुए कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि में आत्मनिर्भरता और सुस्थायी-स्वावलंबन हासिल करना महत्वपूर्ण है. इस अभियान से प्रेरित होकर हमारे विशेषज्ञ प्रोफेशनल कृषि क्षेत्र के लिए अनुकूलित समाधान विकसित कर रहे हैं.

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की स्थिति कृषि-उत्पादों के स्वभाविक जीवन को प्रभावित करती है और उचित भंडारण सुविधाओं की कमी से किसानों को भारी नुकसान होता है. हमने यहां समस्या को समझा और हमारी टीमों ने एक समाधान तैयार किया, जो दीर्घकालिक और व्यावहारिक है. हम अपने ग्राहकों के लिए अभिनव उत्पादों और समाधानों का निर्माण करने और बेहतर कल को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

कृषि क्षेत्र पर भारत की 70 प्रतिशत आबादी टिकी हुई है और यह सकल घरेलू उत्पाद में 50 प्रतिशत योगदान देता है. इस तथ्य के मद्देनजर, सरकार तेजी से किसान उत्पादक संस्थानों (एफपीओ) में निवेश कर रही है. टाटा स्टील की इनोवेंट टीम ने कृषि-आधारभूत संरचना में समाधान तैयार करने के लिए बाजार में इस रिक्त स्थान की पहचान की है.

इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले इस सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए टाटा स्टील की नेस्ट-इन और इनोवेंट टीमों ने अद्वितीय संरचनात्मक डिजाइन के साथ एक स्मार्ट वेयरहाउस समाधान ‘एग्रोनेस्ट’ विकसित किया है, जो हवा के प्रवाह को अधिकतम करता है और यह काफी विस्तृत है.

इस प्रकार, यह लंबे समय तक प्याज के सुरक्षित भंडारण के लिए काफी अनुकूल है और न्यूनतम अपव्यय सुनिश्चित करने के लिए एक लागत प्रभावी पर्यावरण नियंत्रण भी प्रदान करता है. वेयरहाउस में तापमान, आर्द्रता और गैस की निगरानी के लिए सेंसर स्थापित किए गए हैं, जिससे उपज के खराब होने का पता लगाया जा सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैल्यूट तिरंगा सम्मान समारोह में सुशोभित हुई मुन्नी झा

Next Post

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण: डीएम

Next Post
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण: डीएम

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण: डीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d