BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा स्टील ‘टोक्यो 2021 ओलंपिक’ के लिए राष्ट्रीय तीरंदाजी ट्रायल की मेजबानी करेगा

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
टाटा स्टील के ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम से नोआमुंडी के हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी लाभांवित हुए
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए 8 संभावितों के चयन के लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी ट्रायल की मेजबानी कर रहा है. चयनित तीरंदाजों में चार पुरुष और चार महिला तीरंदाज शामिल होंगे. ये एएआई द्वारा पहले से चुने गए 16 तीरंदाजों (8 पुरुषों और 8 महिलाओं) के अलावा होंगे. इस प्रकार, कुल संभावितों की संख्या 24 होगी.

नवीनतम ट्रायल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 27 नवंबर, 2020 तक होगा. इस ट्रायल के पर्यवेक्षण और संचालन के लिए एएआई 10 अधिकारियों को तैनात किया है.

एएआई ने पहले 8 पुरुष और 8 महिला तीरंदाजों को चयनित किया था, जो पुणे में अपनी अंतिम तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर में हैं. टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 24 तीरंदाजों के इस पूल से 6 (3 पुरुष और 3 महिला) की अंतिम तीरंदाजी टीम का चयन किया जाएगा.

एएआई ने अपने चरम प्रदर्शन चक्र में उच्च प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों की पहचान करने के लिए दूसरे दौर के ट्रायल आयोजित करने का फैसला किया था, जो ओलंपिक प्रतिनिधित्व के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन को मैप करने के लिए महत्वपूर्ण है.

1996 में अपनी स्थापना के बाद से टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 11 तीरंदाजों को भेज चुका है. एकेडमी को पहले भी ऐसे कई ट्रायल की मेजबानी करने का सम्मान मिला है, जिसमें 2016 ओलंपिक, एशियन चैम्पियनशिप-2017 और 2018 में एशियन गेम्स का पहला चरण शामिल है.

मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा के बाद टीएए द्वारा होस्ट किया जा रहा यह ट्रायल जमशेदपुर में होने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहला खेल आयोजन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तूफान निवार का झारखंड में दिखेगा असर, 26 व 27 को विभिन्न हिस्सों में होगी बारिश

Next Post

फाइनेंसर ने किया ट्रक सीज, सदमे में वाहन मालिक ने की जहर खाकर आत्महत्या

Next Post
रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ खाया जहर

फाइनेंसर ने किया ट्रक सीज, सदमे में वाहन मालिक ने की जहर खाकर आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d