जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्दवीन स्कूल के निकट र्क्वाटर में रहने वाले टाटा स्टील के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और उन्हें पढ़ाने वाले एक टीचर को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टाटा स्टील कर्मी मौके से फरार हो गया.

