BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश से बाहर विनिर्माण करने वाली कंपनियों से लेंगे टैक्स: ट्रंप

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
देश से बाहर विनिर्माण करने वाली कंपनियों से लेंगे टैक्स: ट्रंप

देश से बाहर विनिर्माण करने वाली कंपनियों से लेंगे टैक्स: ट्रंप

Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं एपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर नए कर लगाने की धमकी दी है. ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनियों को कर प्रोत्साहन दिया गया था, ताकि वे अपने विनिर्माण कारोबार को वापस अमेरिका लाएं.

उन्होंने कहा, ”एपल ने कहा है कि अब वे भारत जाने वाले हैं. वे चीन से हटकर कुछ उत्पादन भारत में करने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”अगर वे करते हैं, तो आप समझ लीजिए कि हम एपल को थोड़ा सा झटका देंगे क्योंकि वे एक ऐसी कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो हमारे द्वारा किए गए व्यापार सौदे का हिस्सा थी. इसलिए यह एपल के लिए थोड़ा अनुचित है, लेकिन हम अब इसकी इजाजत नहीं देंगे. अगर हम दूसरे देशों की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर लेंगे, तो एपल अपने शत प्रतिशत उत्पादों को अमेरिका में ही बनाएगी.”

न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक एपल अपने उत्पादन के बड़े हिस्से को चीन से भारत स्थानांतरित कर रही है. चीन में घातक कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद वहां विनिर्माण करने वाली कई टेक कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गईं. ट्रंम ने कहा, ”इन कंपनियों को बात समझनी होगी, क्योंकि वे सिर्फ चीन नहीं जा रही हैं. आप देखिए वे कहां जा रही हैं… वे भारत जा रही हैं, वे आयरलैंड जा रही हैं और वे सभी जगह जा रही हैं, वे उन्हें बनाएंगी.”

उन्होंने कहा, ”ऐसे में, आपको नहीं लगता है कि प्रोत्साहनों के संदर्भ में कुछ करने की जरूरत है.” ट्रंप ने कहा, ”मुझे ऐसा करना होगा.” ट्रंप ने कहा, ”बात स्पष्ट है, जब वे उत्पाद बाहर बनाते हैं तो उस पर टैक्स लगाना एक उपाए है. हमें उनके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. उन्हें हमारे लिए करना होगा.” ट्रंप ने कहा कि वह विनिर्माण को अमेरिका में वापस लाना चाहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम हमेशा आदिवासी युवाओं के एकीकृत और समग्र विकास के लिए रहे हैं प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा

Next Post

‘इंडिया यंग फाउंडेशन’ कार्यालय पहुंचे मुकुंद नायक, कोरोना पर की बात

Next Post
‘इंडिया यंग फाउंडेशन’ कार्यालय पहुंचे मुकुंद नायक, कोरोना पर की बात

'इंडिया यंग फाउंडेशन' कार्यालय पहुंचे मुकुंद नायक, कोरोना पर की बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d