उपायुक्त ने जिला स्तरीय इ-लॉन्च समारोह में किया ऑनलाइन शुभारंभ
रांची:- टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान और नवजात शिशु सप्ताह का आज दिनांक 15 नवंबर 2020 को उपायुक्त छवि रंजन ने जिला स्तरीय इ-लॉन्च समारोह में ऑनलाइन शुभारंभ किया.
उपायुक्त छवि रंजन ने ऑनलाइन समारोह के दौरान 15 से 21 नवंबर 2020 तक चलने वाले नवजात शिशु सप्ताह और 15 नवंबर 2020 से 14 जनवरी 2021 तक चलने वाले टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
जिला स्तरीय लांच समारोह में सिविल सर्जन रांची, एसीएमओ, डीआरसीएचओ, डीपीएम, सभी एमओआईसी, सीडीपीओ डीपीएमयू, टीबी स्टाफ डीपीएमयू ऑनलाइन जुड़े थे.
समारोह के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि नवजात शिशु सप्ताह और टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान को लेकर माइक्रो प्लानिंग कर लें, समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से आयोजन करें. उपायुक्त ने कहा कि एमओआईसी एक दूसरे से अपने अच्छे अनुभव साझा करें, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डेली एक्टिविटीज शेयर करें. एसीएमओ को उपायुक्त ने फॉर्मेट बनाकर सभी एमओआईसी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया ताकि कितने नए मरीज मिले हैं इसकी सप्ताहिक रिपोर्ट दी जा सके. उपायुक्त ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाने का निर्देश दिया.

