BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TCS बना दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान IT ब्रांड

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
TCS एक बार फिर बनी देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड बन गया है. एक्सेंचर और आईबीएम क्रमश: पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं. ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की शीर्ष दस कंपनियों में चार भारतीय कंपनियों टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो को जगह मिली है. ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे स्थान वाली टीसीएस और दूसरे स्थान वाली आईबीएम के बीच अंतर तेजी से घट रहा है और टीसीएस का ब्रांड मूल्य 11 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है.

टीसीएस की मुख्य सेवाओं की मांग बढ़ने के साथ ही उसकी आय तेजी से बढ़ी है और उसने अकेले 2020 की चौथी तिमाही में 6.8 अरब डॉलर का काम हासिल किया. कंपनी ने यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में खासतौर से बढ़त हासिल की है और उसे उम्मीद है कि आगामी साल उसके लिए बेहतर साबित होगा. एक्सेंचर ने 26 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत आईटी सेवा ब्रांड का खिताब बरकरार रखा, जबकि आईबीएम 16.1 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रही.

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांड मू्ल्य के लिहाज से इंफोसिस चौथे स्थान पर, एचसीएल सातवें स्थान पर और विप्रो नौंवे स्थान पर रही. इंफोसिस ने कॉग्‍नीजैंट को पीछ़े छोड़कर यह स्‍थान हासिल किया है. उसकी ब्रांड वैल्‍यू 19 प्रतिशत बढ़कर 8.4 अरब डॉलर हो गई है. कॉग्‍नीजैंट की ब्रांड वैल्‍यू 6 प्रतिशत घटकर 8 अरब डॉलर हो गई है.

टेक महिंद्रा की ब्रांड वैल्‍यू 11 प्रतिशत बढ़कर 2.3 अरब डॉलर हो गई और यह लिस्‍ट में 15वें स्‍थान पर है. रिपोर्ट के मुताबिक एलटीआई को सेक्‍टर की सबसे तेज विकसित होती कंपनी माना गया है. इसने अपनी ब्रांड वैल्‍यू में 37 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है और यह 21वें स्‍थान पर है. इसकी ब्रांड वैल्‍यू 98.2 करोड़ डॉलर है. पिछले पांच सालों से एलटीआई निरंतर सालाना आधार पर दोहरे अंकों में वृद्धि हासिल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए कौन है वो युवक जिसने लाल किले पर केसरिया झंडा लगाया, परिवार हुआ गायब

Next Post

35 साल की नौकरी के बाद 40 वर्ष से ले रहे पेंशन, 103 साल है इनकी उम्र

Next Post
35 साल की नौकरी के बाद 40 वर्ष से ले रहे पेंशन, 103 साल है इनकी उम्र

35 साल की नौकरी के बाद 40 वर्ष से ले रहे पेंशन, 103 साल है इनकी उम्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d